मुख्यमंत्री दिल्ली सैनिटाइजेशन अभियान के तहत अब तक 35 रेड जोन व 110 ऑरेंज जोन किए गए कवर


नई दिल्ली, 17 अप्रैल, 2020, कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने 10 जापानी  मशीनों समेत कुल 60 मशीनों  का उपयोग करके पूरी दिल्ली में मुख्यमंत्री सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। मात्र 3 दिन के अंदर मुख्यमंत्री सैनिटाइजेशन अभियान के तहत 80 प्रतिशत से अधिक विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों को डिस इंफेक्ट किया गया है और यह अभियान जारी रहेगा। दिल्ली के सभी कैबिनेट मंत्री और ‘आप’ विधायक इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।
15 अप्रैल, मंगलवार को शुरू किए गए सैनिटाइजेशन अभियान के तहत अब तक 70 विधानसभा क्षेत्रों में से 58 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जा चुका है। अब तक, मुख्यमंत्री दिल्ली सैनिटाइजेशन अभियान के तहत 35 रेड जोन और 110 ऑरेंज जोन कवर किए गए हैं।
‘मुख्यमंत्री दिल्ली सैनिटाइजेशन अभियान’ को 10 आधुनिक जापानी मशीनों के माध्यम से किया जा रहा है। यह मशीनें विशेष रूप से कीटाणु नाशक स्प्रे करने के लिए बनाई गई हैं और तंग गलियों में भी बड़ी आसानी से जाकर सैनिटाइज कर सकती हैं। यह मशीनें एक घंटे में 20 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र को कीटाणु रहित करने में सक्षम हैं। यह मशीन कीटाणु नाशक स्प्रे करने के लिए सक्षम है और यह बहुत अरामदायक भी है। संकरी गलियों में प्रवेश कराने के दौरान इन मशीनों की चौड़ाई को आवश्यकता के अनुसार कम किया जा सकता है। किसान खेतों में कीटाणु नाशक स्प्रे करने के लिए इसी तरह की मशीनों का उपयोग करते हैं। डिस-इंफेक्शन अभियान में इस्तेमाल किया जाने वाला केमिकल डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के अनुसार है।
बीते रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीआई इंडस्ट्रीज की मदद से डिस-इंफेक्शन अभियान की घोषणा की थी। कंपनी ने दिल्ली सरकार को जापान निर्मित 10 आधुनिक मशीनें मुफ्त में दी हैं। साथ ही दिल्ली जल बोर्ड की 50 छोटी मशीनें हैं, जिनका उपयोग इस अभियान में किया जा रहा है।
विधायक संजीव झा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र बुराड़ी में डिस-इंफेक्शन अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि हमने बुराड़ी के सभी बाजारों और गलियों को सैनिटाइज किया है।
अपने निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री दिल्ली सैनिटाइजेशन अभियान का नेतृत्व करने के बाद तिलकनगर के विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि गणेश नगर और महावीर नगर को इन आधुनिक मशीनों की मदद से सैनिटाइज किया गया। उन्होंने इस अभियान में मदद करने और भाग लेने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया है।
द्वारका के विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि हमने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सफलता पूर्वक सैनिटाइज किया और क्षेत्र के लोग इससे बहुत खुश हैं।
विधायक दिलीप पांडे ने अपने तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में सैनिटाइजेशन अभियान का नेतृत्व किया। विधायक राजकुमारी ढिल्लों ने हरिनगर और कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने नजफगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में सैनिटाइजेशन अभियान का नेतृत्व किया।
पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस अभियान का नेतृत्व किया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘#DelhiFightCorona’ पर ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने मयूर विहार फेस दो में #कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए डिस-इंफेक्शन अभियान की शुरूआत की। इस अभियान में पूरी दिल्ली में कुल 60 मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत में पहली बार 10 हाईटेक जापानी मशीनों का उपयोग किया गया हैै। पटपड़गंज को अगले कुछ दिनों में पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया जाएगा।
‘आप’ विधायक, मंत्री और दिल्ली सरकार, कोरोना के प्रकोप से निपटने के लिए चौतरफा प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली के अधिकारी कंटेन्मेंट जोन के अंतर्गत आने वाले घरों की निगरानी कर रहे हैं और लोगों को संक्रमण के लक्षण, उसके रोकथाम के तरीकों, सामाजिक दूरी बनाए रखने के उपायों और हाथ धोने के महत्व आदि के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form