PM मोदी के नेतृत्व में माहा शक्ति बन उभर रहा भारत: अर्जुन त्रेहन

जालंधर: 25 सितम्बर दिन रविवार प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के दौरान पंजाब के चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम “शहिद भगत सिंह के नाम पर ऐलान कर दिया गया भाजपा नेता अर्जुन त्रेहन ने मीडिया से बातचीत करते कहा कि आज से तीन दिन बाद 28 सितम्बर को अमृत महोत्सव का एक विशेष दिन आ रहा है। इस दिन भारत माँ के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती है। भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप पी एम मोदी द्वारा एक महत्त्वपूर्ण निर्णय किया गया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। इसकी लम्बे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। त्रेहन ने कहा, कई सरकारे आयी और कई गयी पर इस पर निर्णय लेने पर सभी सरकारे असफल रही माननीय पी एम मोदी जी के कारण ही यह सम्भव हो पाया है और आगे कहा” मैं प्रधान मंत्री मोदी जी का दिल की गहराइयों से धन्यावाद करता हु व् चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और देश के सभी लोगों को इस निर्णय की बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। और आगे बढ़ते हुए कहा की पी एम मोदी के नेतृत्व के कारण देश की डोर, सफलता की और बड़ रही है और भारत PM मोदी के नेतृत्व में माहा शक्ति बन उभर रहा है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form