rahul gandhi की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित हो कर एडवोकेट अश्वनी बगानिया ने शुरू की पुरे पंजाब में दलित घर जोड़ो मोहिम

जालंधर(14/05/2024): जैसे के आप सब जानते हैं  की लोकसभा इलेक्शन अपने चरम सीमा पर है।  सभी कैंडिडेट्स तक़रीबन तक़रीबन अपने नॉमिनेशन भर चुके है। उसी कड़ी  को जारी रखते हुए एडवोकेट अश्वनी बगानिया जो की पंजाब मालवा जोन -1 के इंचार्ज और वाईस चेयरमैन है पंजाब कांग्रेस एस. सी डिपार्टमेंट में उन्होंने दलित घर जोड़ो मोहिम शुरू कर दी है जिसमे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की वह इस मोहिम के तहत एस. सी वर्ग के लोगो के घर जा कर उनसे मिल रहे है और सभी  एस. सी वर्ग के लोगो को कांग्रेस पार्टी के लोकसभा कैंडिडेट को वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे है।  उन्होंने ये भी बताया की वह अभी तक आनंदपुर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर , संगरूर और लुधियाना लोकसभा में लोगो को मिल चुके है और लोगो को वोट देने के लिए प्रेरित कर चुके है।  उन्होंने कहा की वह बाकि बचे लोकसभा हलकों में भी लोगो को प्रेरित करने जरूर जायेंगे। उन्होंने अपने शब्दों में ये बात रखी की एस. सी वर्ग के लोग इन इलेक्शन में निर्णायक भूमिका निभाएंगे. क्यूंकि पुरे पंजाब में उनकी आबादी बहुत ज़्यादा है।  

उन्होंने जानकारी देते हुए ये भी बताया की पुरे पंजाब में पंजाब कांग्रेस एस. सी डिपार्टमेंट के सभी सदस्य अपने अपने हलके में निश्वार्थ भावना से काम कर रहे है।  उन्होंने कांग्रेस एस. सी डिपार्टमेंट के सभी सदस्यों का हाथ जोड़ कर धन्यवाद कहा।  
एडवोकेट अश्वनी बगानिया ने बताया की उनकी दलित घर जोड़ो मोहिम को पुरे पंजाब में भरपूर समर्थन मिल रहा है, और चरणजीत सिंह ने कहा क्यूंकि पहले ही लोग उनको पंजाब का सबसे फेमस दलित हिन्दू वाल्मीकि चेहरे के लिए हाईएस्ट वोट दे कर अपना समर्थन जता चुके है और वह कांग्रेस में पंजाब के दलितों में बड़ा चेहरा बन कर उभरे है इस लिए उनकी इस मोहिम को सब जगह भरपूर समर्थन मिल रहे है।  
बगानिया ने बताया की उनकी इस मोहिम में उनकी टीम के प्रमुख सदस्य चरणजीत सिंह ,हंसराज सिंह, अजमेर सिंह, विक्रम सिंह, विक्की गिल, दीपक कल्याण और अजित सिंह है.





Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form