जालंधर(02/03/2025): लाला जगत नारायण डी ए वी मॉडल स्कूल में प्री प्राइमरी विंग में ग्रेजुएशन सेरेमनी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जालंधर के मेंयर विनीत धीर ने की माननीय मैनेजर मैडम स्वीन पुरी और अनिता नंदा ने उनका ग्रीन वेलकम किया। प्रिंसिपल अनीता नंदा मैडम ने विद्यालय की गतिविधियों के बारे में बताया की बच्चों को कैसे खेल के माध्यम से भी पढ़ाया जाता है। तत्पश्चात सभी गण मान्य अतिथियों ने विनीत धीर, मैनेजर मैडम स्वीन पुरी, प्रिंसिपल अनिता नंदा जी, प्रिंसिपल् संजीव गुजराल, कोऑर्डिनेटर रोमी अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर प्रोग्राम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने डिफरेंट सीजंस के ऊपर वोकैबलरी ,टॉपिक, पोएम और शानदार नृत्य प्रस्तुत किए ।
सर्दी, गर्मी, मानसून, वसंत और शरद ऋतु का चक्र अपने साथ गर्मियों में अत्यधिक तापमान से लेकर मानसून की ताज़गी भरी बारिश तक विविध प्रकार के अनुभव और चुनौतियाँ लेकर आता है। प्रत्येक मौसम भारतीय संस्कृति में एक विशेष स्थान रखता है, त्योहारों और परंपराओं की जड़ें बदलते मौसम के मिजाज में गहराई से निहित हैं। इस जीवंत देश में जीवन की लय की सराहना करने के लिए इन मौसमी विविधताओं को समझना आवश्यक है. प्री प्राइमरी विंग के नन्हे मुन्ने बच्चों के प्रोग्राम का आज थीम ही मौसम था ,जिसमें बच्चों ने प्रकृति के साथ जीना सीखा और मोबाइल फोन का कम से कम प्रयोग करने के बारे में बताया।
माननीय विनीत धीर ने सभी गण मान्य अतिथियों, अध्यापकों का एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया। और आभार प्रकट किया की विद्यालय में बच्चों को इतनी अच्छी शिक्षा दी जा रही है।मैडम अनिता नंदा और मैनेजर स्वीन पुरी ने मोमेंट दे कर उन्हें सम्मानित किया। मैडम स्वीन पुरी ने प्रिंसिपल मैडम अनिता नंदा, अभिभावकों का और सभी अध्यापकों को प्रोग्राम की सफलता के लिए बधाई दी। मंच का संचालन प्रांगनी जोशी ओर प्रीति शर्मा ने किया।