जालंधर जिला बार एसोसिएशन द्वारा न्यायिक अधिकारियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित

जालंधर(11/04/2025): आज जालंधर की जिला अदालत में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री निर्भय सिंह गिल एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री नरेश कुमार गर्ग के साथ-साथ नव-नियुक्त न्यायिक अधिकारियों – नमिता शर्मा, रचना बाहरी, रवनीत, अमानतबीर कौर, आंचल गोयल, रुपाली गुप्ता, मनमोहनप्रीत कौर, दिव्यानी लूथरा एवं श्री जसप्रीत सिंह का जिला बार एसोसिएशन, जालंधर की ओर से हार्दिक स्वागत किया गया।


इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य जैन एवं सचिव रोहित गंभीर ने बार की ओर से सभी न्यायिक अधिकारियों को पुष्पगुच्छ व सम्मान चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। उनके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम छाबड़ा, जूनियर उपाध्यक्ष सुरज प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव साहिल मल्होत्रा, सहायक सचिव सुश्री सोनालिका एवं कार्यकारिणी सदस्य पारस चौधरी, प्रभु, पायल, अमानत, नेहा अत्री, संजीव कुमार कोंडल एवं मनिंदर सचदेवा भी उपस्थित रहे।

आज के कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष गुरमेल सिंह लिद्दढ़, राज कुमार भल्ला, बलविंदर सिंह लक्की, नरिंदर सिंह एवं राज कुमार शर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किए।

इस अवसर पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री निर्भय सिंह गिल एवं बार अध्यक्ष श्री आदित्य जैन ने उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित किया और न्यायिक व्यवस्था तथा बार-बेंच समन्वय के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में बार एसोसिएशन के सचिव श्री रोहित गंभीर ने सभी बार सदस्यों एवं न्यायिक अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।

उपस्थित गणमान्य सदस्यों में सतनाम सिंह हुंदल, गुरबचन लाल गगनेजा, दविंदर मौदगिल, बलबीर सिंह निज्जर, करण कालिया, संदीप सिंह संधा, राजेश कुमार वर्मा, रवीश मल्होत्रा, सुखजीत जॉली, संजीव बंसल, परम राजपूत, सुश्री सिमरन चड्ढा, नेहा गुलाटी, मधु रचना, धीरज एवं राजेश शर्मा आदि शामिल रहे।

यह स्वागत समारोह सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने न्यायिक अधिकारियों को उनके आगामी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं।






Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form